JEE Main Admit Card 2024: जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 पेपर 1 के लिए जारी, सीधे लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 25, 2024 | 07:05 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.ntaonline.in पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 27 जनवरी को होने वाले पेपर 1 बीटेक व बीई के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। जेईई मेन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.ntaonline.in की मदद लेनी होगी।
जेईई मेन 2024 आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है। शेष दिनों की परीक्षा के लिए बीटेक जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 सिलसिलेवार ढंग से बाद में जारी किया जाएगा। जेईई मेन 2024 पेपर 1 के लिए एग्जाम का आयोजन 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया जाना है।
जेईई मेन बीटेक परीक्षा 3 घंटे की है और दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन एग्जाम 2024 बीटेक पेपर पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य बीई/बी.टेक (पेपर 1) परीक्षा के लिए हॉल टिकट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाता है।
JEE Main Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए निम्मलिखित चरणों का पालन करते हुए बीटेक व बीई जेईई मेन प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेईई मेन 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- पेज में सबसे पर Latest News सेक्शन में दिए गए JEE(Main) 2024 : Download Admit Card B.Arch/B.Planning and B.E./B.Tech. (Click Here) लिंक पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर वांछित एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि और कोर्स की जानकारी भरकर सबमिट करें।
- जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड बीटेक डिस्प्ले पर दिखाई देगा।
- छात्र इसे डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आपको बता दें कि जेईई मेन परीक्षा एनटीए द्वारा साल में दो बार आयोजित की जाती है। जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च तय की गई है।
अगली खबर
]राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2023-24 के विजेता घोषित, स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2023-24 में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 16 बैंड ने फाइनल में भाग लिया। जिनमें 457 बच्चों को फाइनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी