JEE Main Admit Card 2024: जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 21, 2024 | 07:21 AM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जेईई मेन एग्जाम 2024 सत्र 1 का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। सत्र 1 के लिए पेपर की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर JEE MAIN Admit Card 2024 के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर अपना जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
सत्र 1 के लिए बीआर्क और बी प्लानिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पेपर 2ए और पेपर 2बी का आयोजन 24 जनवरी 2024 को दूसरी शिफ्ट में किया जाना है। इसके लिए JEE Main 2024 city intimation slip 12 जनवरी को जारी की जा चुकी है।
सत्र 1 में बीई/बीटेक के लिए जेईई मेन पेपर 1 की परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
JEE MAIN एग्जाम प्रत्येक वर्ष दो सत्रों में आयोजित की जाती है। जेईई मेन्स 2024 सत्र 2 की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने बीआर्क और बी प्लानिंग के लिए 12 जनवरी को जेईई मेन 2024 सत्र 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया है। जबकि, जेईई मेन 2024 सत्र 1 बीटेक प्रोग्राम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर 18 जनवरी को जारी की गई है।
JEE MAIN Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए निम्मलिखित चरणों का पालन करते हुए जेईई मेन प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
जेईई मेन 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
-
"जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024" लिंक पर क्लिक करें।
-
'एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से' चुनें।
-
इसके बाद एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर "साइन इन" बटन पर क्लिक करें।
-
जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड डिस्प्ले पर दिखाई देगा।
-
छात्र इसे डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Bihar Board 12th Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों के लिए मान्य है जिन्होंने सेंट-अप परीक्षा उत्तीर्ण की है। जो छात्र सेंट-अप परीक्षा में असफल हो गए हैं उन्हें बिहार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’