JEE Main 2027 Session-1: अब तक 12.23 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन, 10 लाख से अधिक ने जमा की फीस

Saurabh Pandey | November 20, 2026 | 01:30 PM IST | 1 min read

जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए अब तक 12.23 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जबकि 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने शुल्क भुगतान पूरा कर लिया है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है।

जेईई मेन 2027 सेशन 1 आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2027 के पहले सेशन में शामिल होने के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है और अब तक 12 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कर दिया है।

एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए कुल 12,23,255 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे जा चुके हैं। इनमें से 10,10,941 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी परीक्षा फीस का भुगतान भी पूरा कर लिया है। इसका मतलब है कि करीब 2.12 लाख छात्रों की फीस भुगतान की प्रक्रिया अभी बाकी है।


जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या जिनका फीस भुगतान अधूरा है, उनके पास बहुत कम समय बचा है। ऐसे सभी उम्मीदवार अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाले तकनीकी दबाव या सर्वर की समस्या से बचने के लिए 22 नवंबर 2026 तक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। जेईई मेन्स 2027 आवेदन सुधार के लिए विंडो 27 से 29 नवंबर, 2026 तक खुली रहेगी। सुधार विंडो खुलने पर, उम्मीदवार अपने फॉर्म में मौजूद किसी भी गलती को ठीक कर सकते हैं। इसके बाद आपको गलतियों को सुधारने का कोई और मौका नहीं मिलेगा।

JEE Main 2027 Session-1: रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड/पासपोर्ट/सरकार द्वारा जारी वैलिड फोटो पहचान पत्र।
  2. कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  3. कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  4. हाल ही की पासपोर्ट-साइज फोटो
  5. स्कैन किए गए हस्ताक्षर
  6. जाति प्रमाण पत्र

Also read UPPSC PCS-J Recruitment 2026: यूपीपीएससी पीसीएस-जे भर्ती नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड

JEE Main 2027 Session-1: आवेदन शुल्क

कैटेगरी
एक पेपर के लिए शुल्क
दो पेपर के लिए शुल्क
सामान्य / सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल (पुरुष)
1000 रुपये
2000 रुपये
सामान्य / सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल (महिला)
800 रुपये
1600 रुपये
एससी / एसटी / दिव्यांग (PwD / PwBD)
500 रुपये
1000 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]