JEE Main 2026: झारखंड में जेईई परीक्षा से पहले कंप्यूटर में ‘छेड़छाड़’ के मामले में जांच के आदेश, 3 गिरफ्तार
Press Trust of India | April 1, 2026 | 12:33 PM IST | 1 min read
रामगढ़ जिला प्रशासन ने 2 अप्रैल को होने वाली जेईई परीक्षा में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर सेट में कथित छेड़छाड़ की जांच के आदेश दिए हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowरामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिला प्रशासन ने 2 अप्रैल को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर सेट में कथित छेड़छाड़ की जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
यह कार्रवाई जिले के निजी संस्थान राधा गोविंद विश्वविद्यालय (आरजीयू) द्वारा रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद की गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जेईई परीक्षा से पहले कुछ लोगों द्वारा उसके कंप्यूटर सेट में छेड़छाड़ की गई।
JEE Mains 2026 Session 2: कंप्यूटर लैब में सिस्टम के साथ छेड़छाड़
रामगढ़ के उपायुक्त ने बताया कि जेईई परीक्षा केंद्रों में से एक आरजीयू की शिकायत के बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय के एक कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कंप्यूटर लैब में सिस्टम में हेरफेर करने का आरोप है।
उन्होंने बताया कि इनके साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। डीसी ने रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के नेतृत्व में इस मामले की जांच का आदेश दिया है और उनसे जल्द से जल्द जांच के निष्कर्ष प्रस्तुत करने को कहा है।''
घटना 29 मार्च की है, जब विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी ने कंप्यूटर लैब में संदिग्ध गतिविधियों को देखा। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर, आरोपी ने परीक्षा आयोजित करने वाली अधिकृत कंपनी के तकनीकी कर्मचारी होने का दावा किया।
रामगढ़ थाने के प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने 29 मार्च की शाम को दिनेश कुमार महतो, सूरज कुमार सिंह और शाकिर अंसारी नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार