JEE Main 2026 April 5 Shift 2 Analysis: पेपर कुल मिलाकर आसान से मध्यम स्तर का रहा, विषयवार कठिनाई जानें
Abhay Pratap Singh | April 5, 2026 | 07:33 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 दिन 3 पाली 2 परीक्षा विश्लेषण के अनुसार, छात्रों को गणित कठिन लगा, जबकि भौतिकी और रसायन विज्ञान अनुभाग आसान।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026) 5 अप्रैल की द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। परीक्षा विश्लेषण के अनुसार, पेपर कुल मिलाकर आसान से मध्यम स्तर का था। विषयवार कठिनाई स्तर का क्रम गणित > फिजिक्स > केमिस्ट्री रहा।
JEE Main Day 3 Shift 2 Analysis 2026: समग्र कठिनाई स्तर
जेईई मेन 5 अप्रैल 2026 शिफ्ट 2 का पेपर जनवरी सत्र की तुलना में आसान था और आज की सुबह की शिफ्ट के लगभग समान रहा। केमिस्ट्री में इनऑर्गेनिक का वेटेज अधिक रहा, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान व फॉर्मूला आधारित थे। वहीं, मैथ्स सेक्शन लंबी गणनाओं के कारण अधिक कठिन रहा।
JEE Mains 2026 Paper Analysis: भौतिकी एनालिसिस
फिजिक्स सेक्शन कुल मिलाकर आसान से मध्यम स्तर का रहा। गणित और केमिस्ट्री की तुलना में भौतिकी अपेक्षाकृत आसान पाया गया। अधिकतर छात्रों को फिजिक्स के प्रश्न हल करने में लगभग 50 से 55 मिनट का समय लगा, जिससे यह अनुभाग संतुलित और समय प्रबंधन के लिहाज से सहज रहा।
JEE Mains 2026 Day 3 Exam Analysis: गणित एनालिसिस
गणित सेक्शन का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम रहा, हालांकि यह फिजिक्स और केमिस्ट्री की तुलना में कठिन था। यह सेक्शन 5 अप्रैल की सुबह की शिफ्ट से आसान रहा, वहीं 2 अप्रैल की दोनों शिफ्ट व 4 अप्रैल सुबह की शिफ्ट से भी सरल तथा 4 अप्रैल शाम की शिफ्ट से कठिन रहा। कुल मिलाकर गणित सेक्शन लंबा और अधिक समय लेने वाला रहा।
JEE Main 2026 April 5 Shift 2 Paper Review: रसायन विज्ञान एनालिसिस
केमिस्ट्री सेक्शन का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन रहा। हालांकि, यह फिजिक्स और गणित की तुलना में आसान रही। 5 अप्रैल की दूसरी शिफ्ट की केमिस्ट्री 4 अप्रैल (दोनों शिफ्ट) और 2 अप्रैल (दोनों शिफ्ट) की तुलना में अधिक कठिन रही। इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज अधिक रहा।
JEE Main 2026 Session 2 Exam Date: परीक्षा तिथियां
जेईई मेन सेशन 2 2026 का आयोजन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जा रहा है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य प्रत्येक वर्ष दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में कराई जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियर प्रवेश परीक्षा है। जेईई मेन में सफल शीर्ष 2.5 लाख कैंडिडेट जेईई एडवांस में शामिल होते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार