Saurabh Pandey | March 17, 2025 | 09:55 AM IST | 1 min read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर जेईई मेन 2025 सत्र-2 आयोजित कर रही है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 मेन के सेशन 2 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगी। जेईई मेन के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा शहर की सूचना पर्ची मार्च के दूसरे सप्ताह तक जारी की जा सकती है, जबकि जेईई मेन 2025 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले उपलब्ध होंगे।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप के लिए लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Mains 2025 सेशन 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा का माध्यम, परीक्षा शहर, परीक्षा की तारीख और अन्य विवरण दर्ज होते हैं।
तारीख | परीक्षा का पेपर | शिफ्ट |
|---|---|---|
2, 3, 4, 7 अप्रैल 2025 | पेपर 1 (बीई./बीटेक) | पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
8 अप्रैल 2025 | पेपर 1 (बीई./बीटेक) | दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
9 अप्रैल 2025 | पेपर 2A (बी.आर्क), पेपर 2B (बी-प्लानिंग) और पेपर 2A एंड 2B (बी.आर्क एंड बी-प्लानिंग दोनों) | पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक |