JEE Mains 2025: जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन डेट घोषित, 27 से 28 फरवरी तक कर सकेंगे सुधार
Santosh Kumar | February 24, 2025 | 02:11 PM IST | 2 mins read
एनटीए जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन करेक्शन लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सक्रिय किया जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 24 फरवरी को जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन सुधार की तिथि घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 आवेदन पत्र में कुछ विकल्प में सुधार कर सकते हैं। एनटीए जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 27 से 28 फरवरी तक सक्रिय रहेगी।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
कई अभ्यर्थियों ने एनटीए से अनुरोध किया है कि उन्हें जेईई मेन 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया जाए। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए एनटीए द्वारा उम्मीदवारों को फॉर्म में विवरण बदलने की अनुमति दी गई है।
JEE Mains 2025 Registration: 28 फरवरी तक कर सकेंगे सुधार
यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए नए सिरे से आवेदन किया और अब सत्र-2 के लिए भी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थी 28 फरवरी रात 11:50 बजे तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
इसके बाद एनटीए किसी भी परिस्थिति में कोई भी बदलाव स्वीकार नहीं करेगा। अगर फॉर्म में कोई बदलाव अतिरिक्त शुल्क लेता है, तो अभ्यर्थी को क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से भुगतान करना होगा।
Also read JEE Main 2025 Registration: एनटीए जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, जानें फीस, एग्जाम डेट
JEE Mains 2025: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम डेट
उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 2 फॉर्म में केवल निर्धारित क्षेत्रों में ही बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ई-मेल, स्थायी और वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण, फोटो बदलने की अनुमति नहीं होगी।
इसके अलावा, अभ्यर्थी पाठ्यक्रम (पेपर), प्रश्नपत्र का माध्यम, राज्य पात्रता कोड, परीक्षा शहर, शैक्षिक योग्यता विवरण, श्रेणी आदि में बदलाव नहीं कर सकते हैं। साथ ही, अभ्यर्थी अपने माता-पिता के नाम में भी सुधार कर सकते हैं।
जन्मतिथि, लिंग, हस्ताक्षर में सुधार करने का विकल्प खुला है। जेईई मेन 2025 सत्र 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार