Trusted Source Image

JEE Main 2025 Registration: एनटीए जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, जानें फीस, एग्जाम डेट

Santosh Kumar | February 24, 2025 | 09:39 AM IST | 1 min read

एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
एनटीए ने कल (23 फरवरी) जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट जारी किया। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
एनटीए ने कल (23 फरवरी) जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट जारी किया। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 25 फरवरी को जेईई मेन 2025 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। जो उम्मीदवार सेशन 1 की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, वे जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। एनटीए ने कल (23 फरवरी) जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट जारी किया।

JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics

Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster

Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths

Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's

एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एनटीए जल्द ही एनटीए जेईई मेन 2025 आवेदन सुधार विंडो की तारीख जारी करेगा।

JEE Main Registration 2025: जेईई मेन आवेदन शुल्क

जेईई मेन आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के पुरुषों के लिए शुल्क ₹1000 है, जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के पुरुषों के लिए यह ₹900 है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹800 है।

जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यह ₹ 500 है। जेईई मेन आवेदन पत्र भरते समय केंद्रों का पसंदीदा विकल्प चुनना होगा। उम्मीदवारों को 4 शहरों का विकल्प दिया जाता है।

Also readJEE Mains 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

JEE Main 2025 Registration: जेईई मेन पात्रता, दस्तावेज

भारत के बाहर केंद्र केवल उन शहरों में स्थापित किए जाएंगे जहां उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। जिन छात्रों ने 2023, 2024 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या 2025 में बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, वे परीक्षा के लिए पात्र हैं।

उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 2 आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी-

  • अभ्यर्थी का फोटो
  • हस्ताक्षर
  • कक्षा 10 की मार्कशीट या समकक्ष प्रमाण पत्र
  • पीडबल्यूडी/पीडबल्यूबीडी प्रमाण पत्र।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications