Santosh Kumar | February 23, 2025 | 04:56 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Boost your preparation with JEE Main 2026 – 10 full-length mock tests. Practice real exam patterns, improve accuracy, and track your performance effectively.
Attempt Now
नई दिल्ली: जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 रिजल्ट के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट भी जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपने बी-आर्क और बी-प्लानिंग स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। एनटीए ने सेशन 1 जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की।
JEE Main 2026: April Session City Intimation Slip Link
JEE Main: Last 10 Year's Ques | Top 30 Most Repeated Questions
JEE Main Prep: High Scoring Chapters | Mock Test | Important Formulas
Don't Miss: Foreign Universities in India | College Predictor
जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक एक पाली में जेईई मेन बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर 2 परीक्षा के लिए कुल 62,740 छात्र उपस्थित हुए। एनटीए ने पेपर 2 के लिए ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर, सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की।
सेशन 1 परीक्षा बीई, बीटेक (पेपर 1) के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए 30 जनवरी को हुई। एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया है।
साथ ही जेईई मेन रिजल्ट 2025 के साथ जेईई मेन 2025 टॉपर्स सूची भी जारी कर दी गई है। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए कुल 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। पेपर 2 के अंकों का कोई सामान्यीकरण नहीं होगा।
Also readJEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 1 रिजल्ट लिंक एक्टिव; 14 में से 5 टॉपर राजस्थान से
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 परीक्षा में कुल 12,58,136 उम्मीदवार उपस्थित हुए। जेईई मेन रिजल्ट 2025 अधिसूचना के अनुसार, 14 उम्मीदवारों ने पेपर 1 परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया। इनमें 5 उम्मीदवार राजस्थान से रहे।
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान के आयुष सिंघल ने जेईई मेन परीक्षा में 300/300 अंक प्राप्त किए हैं, जिससे उन्हें जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 एआईआर 1 मिला है। परीक्षा में कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 एनटीए स्कोर किया।
Santosh Kumar