Trusted Source Image

RRB JE Answer Key 2026: आरआरबी जेई आंसर की लिंक आज से होगा सक्रिय, 11 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

Saurabh Pandey | March 5, 2026 | 10:52 AM IST | 1 min read

आरआरबी जेई भर्ती सीबीटी 1 परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंकों की कटौती की जाएगी।

सीबीटी 2 के लिए चयनित उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1 में प्राप्त योग्यता के आधार पर कुल रिक्तियों की संख्या के 15 गुना की दर से किया जाता है।(आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीटी 2 के लिए चयनित उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1 में प्राप्त योग्यता के आधार पर कुल रिक्तियों की संख्या के 15 गुना की दर से किया जाता है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जेई, डीएमएस, सीएमए के विभिन्न पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी 1) की उत्तर कुंजी 2026 जारी करने के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।

आरआरबी जेई परीक्षा 2026 (सीईएन 05/2025) में शामिल हुए उम्मीदवार आज 5 मार्च शाम 4 बजे से अपनी अंतरिम आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित अंकों की गणना करने में मदद करेगी।

RRB JE Answer Key 2026: आपत्ति शुल्क

आरआरबी जेई आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 11 मार्च तक अवसर दिया गया है। इस अवधि के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 50 रुपये के साथ ही प्रति प्रश्न लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो वैलिड आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क काटकर उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी खाते में वापस की जाएगी जिससे उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया था।

आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ विस्तृत प्रक्रिया आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक में उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि और समय यानी 11 मार्च 2026 को 23:59 बजे से पहले आपत्ति (यदि कोई हो) दर्ज करें, जिसके बाद प्रश्नों, विकल्पों, कुंजियों आदि पर उम्मीदवारों के किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इस मामले में उम्मीदवारों से कोई और पत्राचार नहीं किया जाएगा।

Also read UPSC IFS Mains Interview 2025: यूपीएससी आईएफएस मेंस पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए डिटेल्स अपडेट करने की विंडो ओपन

न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

श्रेणीन्यूनतम योग्यता प्रतिशतन्यूनतम अंक (100 में से)
सामान्य (यूआर) / ईडब्ल्यूएस40%40 अंक
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)30%30 अंक
अनुसूचित जाति (एससी)30%30 अंक
अनुसूचित जनजाति (एसटी)25%25 अंक

RRB JE Exam: परीक्षा कब हुई थी?

आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications