JEE Main 2025: जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क-बी प्लानिंग आज, सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | January 30, 2025 | 07:06 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 पंजीकरण 31 जनवरी से शुरू होगाा, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी तक है। जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी और 8 अप्रैल को समाप्त होंगी।
Check your admission chances in NITs & School of planning and architecture
Use Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जेईई मेन 2025 जनवरी सत्र 1 परीक्षा का आज आखिरी दिन है। जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग परीक्षा के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड पहले ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है।जारी कर दिया है।
Latest: JEE Main 2026 Architecture College Predictor
Admission Alert: B.Arch @ VIT Bhopal University. Apply Now
एनटीए दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक एक ही पाली में जेईई मेन्स पेपर 2ए बीआर्क और 2बी बीप्लानिंग आयोजित करेगा। जेईई मेन्स बीई, बीटेक पेपर 1 के विपरीत, जिन उम्मीदवारों ने पेपर 2ए और पेपर 2बी का विकल्प चुना है, उन्हें गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्राइंग टेस्ट या योजना-आधारित प्रश्नों को हल करना होगा।
JEE Main 2025: परीक्षा पैटर्न
जेईई मेन 2ए बीआर्क के लिए आयोजित किया जाएगा। पहले दो खंड, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में गणित और क्वालीफाइंग टेस्ट और ड्राइंग टेस्ट पेन-एंड-पेपर ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें ए 4 आकार के पेपर में हल करना होगा। पेपर 2बी सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा।
बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए जेईई मेन प्रश्न पत्र 2025 के अनुसार, कुल 20 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे और पांच प्रश्नों के उत्तर संख्यात्मक मान के रूप में भरने होंगे। बीआर्क पेपर में ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर, सेक्शन ए और सेक्शन बी दोनों के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
JEE Main 2025: जेईई मेन्स पंजीकरण डेट
जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
JEE Main 2025: जेईई मेन आंसर की
जेईई मेन 2025 सत्र 1 समाप्त होने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2025 उत्तर कुंजी जारी करेगी। उम्मीदवारों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 200 रुपये की आपत्ति शुल्क का भुगतान करके प्रोविजनल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
JEE Main 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा तिथि
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई, 2025 को निर्धारित है। जेईई मेन 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के पात्र होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा