JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 बीई, बीटेक परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू, इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

Santosh Kumar | April 2, 2024 | 09:32 AM IST | 2 mins read

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देश भर के 319 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बीई, बीटेक के लिए पेपर 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

JEE Main 2026 College Predictor

Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.

Try Now
जेईई मेन बीई, बीटेक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी (इमेज-पीटीआई)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन सेशन 2 बीई, बीटेक परीक्षा 4 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र एनटीए द्वारा पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। एनटीए ने फिलहाल 4, 5 और 6 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देश भर के 319 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बीई, बीटेक के लिए 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

JEE Main 2024 Exam Guidelines: जरूरी दिशानिर्देश

एनटीए ने JEE Main 2024 Session 2 Paper 1 के लिए परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश पहले ही उम्मीदवारों के साथ एडमिट कार्ड के माध्यम से साझा कर दिए हैं, जिनका उम्मीदवारों को विशेष ध्यान रखना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों को समझ सकते हैं।

  • JEE Main Exam 2024 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को पेपर शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
  • परीक्षा के दौरान, उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में अपनी आवंटित सीट पर बैठना चाहिए।
  • यदि कोई उम्मीदवार सीट बदलने का प्रयास करता है, तो उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा।
  • एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है।
  • बिना हॉल टिकट के किसी भी हालत में उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • साथ ही कम से कम एक सरकारी आईडी प्रूफ जैसे आधारकार्ड व पैनकार्ड आदि भी होना चाहिए।
  • परीक्षा के दौरान अपने साथ किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न रखें, चाहे वह स्मार्ट घड़ी ही क्यों न हो।

Also read JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन एडमिट कार्ड 4, 5 और 6 अप्रैल की परीक्षा के लिए jeemain.nta.ac.in पर जारी

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]