Santosh Kumar | March 31, 2024 | 10:08 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2025–2021). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 4, 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 2 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सिटी सूचना पर्ची पहले ही जारी की जा चुकी है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus
New: CSAB 2026 Counselling CP | Free 1:1 Counselling | Most Scoring Concepts
JEE Main 2026: Last Five Year Analysis (2026-2022) | Inorganic Chemistry
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। JEE Main 2024 Session 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप भी अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जेईई मेन 2024 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का विवरण शामिल है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर JEE Main 2024 Session 2 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं-
Also readJEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देश भर के 319 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बीई, बीटेक के लिए पेपर 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन 2024 सत्र 2 के पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग की परीक्षा आखिरी दिन यानी 12 अप्रैल को होगी, परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
इसमें 13 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से खुश नहीं हैं या परीक्षा में फेल हो गए हैं। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड ने स्क्रूटिनी/कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन की तारीख की घोषणा की है।
Santosh Kumar