JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन एडमिट कार्ड 8, 9 और 12 अप्रैल की परीक्षा के लिए jeemain.nta.ac.in पर जारी
Santosh Kumar | April 4, 2024 | 07:32 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा बीई, बीटेक के लिए पेपर 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सत्र 2 संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2024 की सभी परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एनटीए ने अधिसूचना जारी करके यह जानकारी दी है। अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन 2024 परीक्षा आज यानी 4 अप्रैल से शुरू होगी। उम्मीदवार 8, 9 और 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एनटीए की अधिसूचना में कहा गया है कि किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा के दौरान कोई अनुचित व्यवहार या साधन नहीं अपनाना चाहिए, क्योंकि परीक्षा केंद्र सीसीटीवी निगरानी में हैं और जैमर से सुसज्जित हैं।
JEE Main 2024 Session 2 Exam: 12.57 लाख पंजीकृत
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा बीई, बीटेक के लिए पेपर 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देश भर के 319 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग की परीक्षा आखिरी दिन यानी 12 अप्रैल को होगी, परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। बता दें कि अप्रैल सत्र के लिए कुल 12.57 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
JEE Main 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर JEE Main 2024 Session 2 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Link’ पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की मदद से लॉगिन करें।
- JEE Main 2024 Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसमें शामिल विवरण को जांचें, प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली खबर
]UP Police Paper Leak Case 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद यूपी सरकार ने परीक्षा रद्द करते हुए 6 माह के भीतर दोबारा कराने का निर्णय लिया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें