JEE Main 2024 January Topper Interview: जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र टॉपर नीलकृष्ण इंटरव्यू, 300/300 अंक किए हासिल
Abhay Pratap Singh | April 25, 2024 | 04:11 PM IST | 4 mins read
जेईई मेन 2024 सत्र-1 टॉपर ने बताया कि जेईई मेन मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर हल करना चाहिए, जिससे कमजोर विषयों पर ध्यान केंद्रित होगा।
नई दिल्ली: जेईई मेन 2024 सत्र-1 में 300 में से 300 अंक हासिल कर नीलकृष्ण ने टॉप किया है। नीलकृष्ण ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि वह दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते हैं।
जेईई मेन 2024 सत्र-1 टॉपर नीलकृष्ण ने कहा कि जेईई मेन मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर को हल करना चाहिए, जिससे कमजोर विषयों पर ध्यान केंद्रित होगा। नीलकृष्ण आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करना चाहते हैं। नीलकृष्ण से बातचीत के अंश नीचे देख सकते हैं।
प्रश्न-1: जेईई मेन जनवरी 2024 परीक्षा में टॉप करने के लिए बधाई! अपना स्कोर जानने पर आपकी क्या प्रतिक्रिया थी?
नीलकृष्ण: यह बहुत अच्छा अनुभव था, मैं इस पल को कभी नहीं भूल सकता। आज न सिर्फ मैं और मेरा परिवार इसका जश्न मना रहा है बल्कि मेरा पूरा गांव और मेरे आस-पास के सभी लोग इसका जश्न मना रहे हैं।
प्रश्न-2: हमें अपने बारे में कुछ बताएं, आपने किस बोर्ड और किस स्कूल में पढ़ाई की है?
नीलकृष्ण: मैं महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक छोटे से गांव से हूं। मेरे पिता किसान और मां एक गृहिणी हैं। कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई जेसी हाई स्कूल, कारंजा (लड) में हुई है।
प्रश्न-3: आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं? इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का निर्णय कब लिया?
नीलकृष्ण: जब मैं कक्षा 10वीं में था तो विषयों के कारण ही इंजीनियरिंग क्षेत्र में रुचि बनी, मैं आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करना चाहता हूं।
प्रश्न-4: जेईई मेन की तैयारी कब शुरू की? जेईई मेन के लिए अपनी तैयारी की रणनीति और दिनचर्या के बारे में बताएं।
नीलकृष्ण: मैंने जेईई मेन की तैयारी कक्षा 11वीं से शुरू कर दी थी। इस दौरान सुबह जल्दी उठकर लगभग 45 से 60 मिनट तक व्यायाम करता था। वहीं, शेष समय में मैं पढ़ाई करता था।
प्रश्न-5: बोर्ड परीक्षा और जेईई मेन एग्जाम दोनों की एक साथ तैयारी आपने कैसे की?
नीलकृष्ण: जेईई मेन्स तक मेरा पूरा ध्यान जेईई मेन एग्जाम पर था। जेईई मेन परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया।
प्रश्न-6: जेईई मेन परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की गई थी, क्या इस दौरान किसी तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ा?
नीलकृष्ण: मुझे सीबीटी मोड एग्जाम में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। तैयारी के दौरान मैंने कई जेईई मेन मॉक का अभ्यास किया था।
प्रश्न-7: मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर की मदद से आपने कितने बड़े पैमाने पर अभ्यास किया? क्या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों से मदद मिलती है और कैसे?
नीलकृष्ण: हाँ, तैयारी के दौरान मैंने कई जेईई मेन सैंपल पेपरों का अभ्यास किया और कई मॉक भी दिए। सैंपल पेपर के अभ्यास और मॉक टेस्ट से काफी मदद मिलती है। अभ्यास से हम चीजों को बेहतर बनाते हैं।
प्रश्न-8: क्या आपने जेईई मेन की तैयारी के लिए कोचिंग की, यदि हाँ तो कहाँ से? आपके अनुसार कोचिंग के क्या फायदे हैं?
नीलकृष्ण: हां, मैंने एलन इंस्टीट्यूट से जेईई मेन की तैयारी की है। मेरा मानना है कि कोचिंग का चयन जरूरी है क्योंकि कोचिंग से हमें अध्ययन के लिए उचित मार्गदर्शन और व्यवस्थित तरीका प्राप्त होता है।
प्रश्न-9: क्या जेईई मेन परीक्षा के दौरान किसी समस्या का सामना करना पड़ा? जेईई मेन में कौन सा विषय सबसे आसान और कौन सा सबसे कठिन रहा?
नीलकृष्ण: नहीं, मुझे जेईई परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। मेरे लिए हर विषय आसान था। गणित सेक्शन थोड़ा लंबा था, लेकिन कठिन नहीं था।
प्रश्न-10: क्या कोई स्पेशल बुक है, जिससे जेईई मेन की तैयारी में मदद मिली है? क्या स्कूल की पाठ्यपुस्तकें जेईई मेन और कक्षा 12वीं की तैयारी के लिए पर्याप्त हैं?
नीलकृष्ण: मैंने सिर्फ अपने संस्थान द्वारा दी अध्ययन सामग्री का पालन किया। मैंने अपने स्कूल की पाठ्यपुस्तकों से अकार्बनिक रसायन विज्ञान विषयों की तैयारी की लेकिन कुछ खास नहीं।
प्रश्न-11: तैयारी के दौरान खुद को तनावमुक्त कैसे किया?
नीलकृष्ण: मैंने अपने स्वास्थ्य को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने से ही यह स्पष्ट हो गया कि मैं तनावग्रस्त नहीं हूं।
प्रश्न 12: आप अपना आदर्श किसे और क्यों मानते हैं?
नीलकृष्ण: मेरे माता-पिता ही मेरे आदर्श हैं, जिन्होंने मुझे अत्यधिक मानसिक सहायता प्रदान की है। मेरे शिक्षक और मेरे बहुत करीबी दोस्त श्रीकांत गावंडे वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने मुझे पूरी तरह से बदल दिया है।
प्रश्न-13: क्या आप जेईई मेन 2024 अप्रैल सत्र में भी उपस्थित होंगे?
नीलकृष्ण: हाँ, केवल अभ्यास के लिए, क्योंकि मैं जेईई एडवांस में भी शामिल होना चाहता हूँ।
प्रश्न-14: आप देश भर के हजारों छात्रों के प्रेरणास्त्रोत हैं, जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को क्या संदेश देंगे?
नीलकृष्ण: जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी छात्रों को इस परीक्षा में सफलता के लिए निरंतरता और कड़ी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी