JEE Main 2024 Exam Analysis: जेईई मेन 2024 1 फरवरी पेपर 1 विश्लेषण, फिजिक्स-केमिस्ट्री संतुलित, गणित कठिन
Santosh Kumar | February 1, 2024 | 02:42 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 के लिए पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया। छात्रों को इस पेपर का कठिनाई स्तर संतुलित लगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2024 के लिए पेपर 1 आज यानी 1 फरवरी को आयोजित किया गया। बी.ई./बी.टेक के लिए परीक्षा का आज आखिरी दिन है। जेईई मेन 2024 के लिए पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया। छात्रों को इस पेपर का कठिनाई स्तर संतुलित लगा। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के अनुसार रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान आसान से मध्यम स्तर का रहा। वहीं गणित का पेपर थोड़ा लंबा था।
एनटीए जेईई मेन्स 2024 बी.टेक पेपर 1 कुल 300 अंकों के लिए आयोजित किया गया था। पहली पाली में बीई, बीटेक के लिए कुल 90 प्रश्न पूछे गए। गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी के लिए सेक्शन ए में 20 प्रश्न और सेक्शन बी में 10 प्रश्न थे। जिसमें अभ्यर्थियों को 75 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य था।
उम्मीदवारों ने कॅरियर्स360 से बात करते हुए कहा कि जेईई मेन 1 फरवरी शिफ्ट 1 पेपर का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान थी जबकि गणित लंबी थी। पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार, सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2024 उत्तर कुंजी अस्थायी रूप से कल जारी की जा सकती है।
आकाश बायजस के मुताबिक, केमिस्ट्री के ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी की किताबों पर आधारित थे। कुछ प्रश्न स्मृति-आधारित डेटा पर आधारित थे और भ्रमित करने वाले थे। फिजिक्स में ज्यादातर प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस से पूछे गए थे। बड़ी संख्या में छात्रों के अनुसार, भौतिकी का भाग आसान स्तर का था।
वहीं छात्रों के फीडबैक के आधार पर गणित का पेपर मध्यम से कठिन था। पेपर में प्रोबेबिलिटी, मैट्रिसेस, वेक्टर और 3डी से प्रश्न थे। कुल मिलाकर यह (JEE Main 2024 Exam Analysis) एक संतुलित पेपर था जिसे निर्धारित समय में हल किया जा सकता था। औसत छात्रों को गणित थोड़ा लंबा लगा।
JEE Main 2024- फरवरी 1 शिफ्ट 1 परीक्षा विश्लेषण
|
सेक्शन |
जेईई मेन अनुभाग-वार कठिनाई |
|
भौतिक विज्ञान |
आसान |
|
रसायन विज्ञान |
माध्यम से आसान |
|
गणित |
मध्यम से कठिन |
फिटजी के अनुसार, गणित का पेपर भी मध्यम से कठिन था। जबकि छात्रों को फिजिक्स का पेपर आसान से मध्यम लगा। अभ्यर्थियों के मुताबिक, 12वीं कक्षा के चैप्टर से कुछ तथ्य आधारित प्रश्न भी पूछे गए थे। जबकि में कार्बनिक एवं अकार्बनिक को अधिक महत्व दिया गया। साथ ही कुछ प्रश्न (JEE Main 2024 Exam Analysis) सीधे एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक से पूछे गए, जिससे यह खंड आसान हो गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी