झारखंड के जेईई अभ्यर्थी की पीजी में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Press Trust of India | February 16, 2024 | 10:59 PM IST | 1 min read
जेईई अभ्यर्थी के पिता ने कहा कि उनका बेटा एक प्रतिभाशाली छात्र था और उसने जेईई-मेन्स परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। वह आईआईटी मुंबई में प्रवेश लेने वाला था।
नई दिल्ली: झारखंड के जेईई अभ्यर्थी की पीजी में अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जमशेदपुर निवासी मृतक जेईई अभ्यर्थी परनीत रॉय (18) के पिता ने मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
डीएसपी ने बताया कि कथित तौर पर लड़का किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित नहीं था। हालांकि, उसे सर्दी और खांसी थी। शहर के एमबीएस अस्पताल में शव का परीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। शुक्रवार सुबह कोटा पहुंचे लड़के के पिता ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के आने तक पोस्टमार्टम में देरी करने का अनुरोध किया था।
शुक्रवार (16 फरवरी) की दोपहर को शवगृह के बाहर मीडिया से बात करते हुए लड़के के पिता राजीव रंजन रॉय ने कहा कि उनका बेटा एक प्रतिभाशाली छात्र था। उसने हाल ही में जेईई-मेन्स परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की और वह आईआईटी मुंबई में प्रवेश लेने वाला था।
Also read JEE Main 2024 Toppers: जेईई मेन सत्र 1 टॉपर्स सूची जारी, 23 उम्मीदवारों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल
छात्र के पिता ने आगे कहा कि उनके बेटे परनीत रॉय को कभी कोई बीमारी नहीं हुई और बेटे से उनकी रोज बात होती थी। हालांकि, गुरुवार को बेटे से बात नहीं हुई थी। रंजन ने आगे कहा कि उनका बेटा कभी-कभी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के दबाव की बात करता था, लेकिन वह बहुत मजबूत था और कभी आत्महत्या नहीं कर सकता।
लड़के के पिता ने बताया कि उनका बेटा दो साल के लिए कोटा में था और कक्षा 11वीं में कोचिंग संस्थान में हुए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के चलते उसे ऊपरी बैच में पदोन्नत किया गया था। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोस्तों से बात करते समय अचानक तबीयत खराब होने पर परनीत को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था।
अगली खबर
]UPSC CSE Mains Interview Schedule 2023: यूपीएससी सीएसई मेन्स चरण-3 के लिए upsc.gov.in पर इंटरव्यू शेड्यूल जारी
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2023 दो पालियो में आयोजित की गई थी। पहली पाली के लिए सीएसई मेन एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच