Press Trust of India | February 18, 2026 | 02:27 PM IST | 1 min read
आरोप है कि प्राथमिक शिक्षिका सोनी ने अनुपस्थित छात्र के प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर बाहर भेजी ताकि नकल कराई जा सके।

बुरहानपुर/ इंदौर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में परीक्षार्थियों को कथित तौर पर नकल कराने के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय के पर्चे को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर एक शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर बवाल मचने के बाद शिक्षिका के साथ ही परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को निलंबित भी कर दिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, तुकईथड़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 10 के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक राजकुमारी सोनी ने प्रश्नपत्र की तस्वीर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर डाल दी थी।
आरोप है कि प्राथमिक शिक्षिका सोनी ने अनुपस्थित छात्र के प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर बाहर भेजी ताकि नकल कराई जा सके। हालांकि जिला प्रशासन ने कहा कि परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
Also readUP Board Exam 2026 Live: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी क्वेश्चन पेपर, आंसर की; एनालिसिस जानें
अधिकारियों के मुताबिक शिक्षिका ने सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र की तस्वीर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर डाली, जबकि परीक्षा केंद्र में 109 स्टूडेंट्स को सुबह 8 बजकर 40 मिनट के पहले ही प्रवेश दे दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि शिक्षिका को परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। शिक्षिका के खिलाफ संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) डॉ. सुदाम खाड़े ने परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलकर्णी और सहायक केन्द्राध्यक्ष अनीता दीक्षित को दायित्वों के निर्वहन और शासकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही के आरोपों में निलंबित कर दिया है।
रेगुलर स्टूडेंट्स स्कूल प्रिंसिपल या ऑथराइज़्ड स्टाफ के जरिए लॉग इन करके उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि प्राइवेट और ओपन स्कूल (एचओएस) के कैंडिडेट सीधे वेबसाइट से अपने हॉल टिकट ले सकते हैं।
Santosh Kumar