JEE Aspirant Suicide: कोटा में जेईई अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, हॉस्टल के 6वें फ्लोर से लगाई छलांग
Press Trust of India | November 23, 2024 | 04:16 PM IST | 2 mins read
डीएसपी ने कहा कि लड़के के कमरे की बालकनी पर लगाए गए सुरक्षा जाल में छेद थे और उसे खरोंचा हुआ पाया गया, जिससे पता चलता है कि कूदने के लिए इसके साथ छेड़छाड़ की गई होगी।
नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा में एक जेईई अभ्यर्थी ने हॉस्टल के 6वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अभ्यर्थी के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अन्नुपुर का रहने वाला विवेक कुमार अप्रैल से यहां एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने कहा कि वह जवाहर नगर इलाके के राजीव गांधी नगर में एक छात्रावास के कमरे में रहता था।
पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि लड़के ने कथित तौर पर आधी रात के आसपास छठी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद विवेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी ने कहा कि लड़के के कमरे की बालकनी पर लगाए गए सुरक्षा जाल में छेद थे और उसे खरोंचा हुआ पाया गया, जिससे पता चलता है कि कूदने के लिए इसके साथ छेड़छाड़ की गई होगी।
उन्होंने बताया कि सबूत इकट्ठा करने और मौत के कारण से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया था।
माता-पिता के आने के बाद होगा शव का पोस्टमॉर्टम
डीएसपी ने आगे कहा, हालांकि यह अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है कि सुरक्षा जाल पहले से ही क्षतिग्रस्त था या कूदने के लिए जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और उनके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
डिस्क्लेमर- यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल