महाराष्ट्र एफवाईजेसी प्रवेश 2025 के लिए अंतिम मेरिट सूची अब 11 जून को जारी की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | June 8, 2025 | 11:40 AM IST
नई दिल्ली: स्कूल शिक्षा और खेल विभाग, महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र कक्षा 11 प्रवेश 2025 के लिए समय सारणी में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) राउंड 1 सीट आवंटन सूची 26 जून को जारी की जाएगी। महाराष्ट्र कक्षा 11 प्रवेश 2025 की पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 6 जून को घोषित की गई थी।
महाराष्ट्र एफवाईजेसी प्रवेश 2025 के लिए अंतिम मेरिट सूची अब 11 जून को जारी की जाएगी। इससे पहले 11वीं की अंतिम मेरिट सूची 8 जून को जारी होने वाली थी। छात्रों को FYJC पंजीकरण फॉर्म के भाग 2 को भरने के लिए एक अतिरिक्त दिन भी दिया गया था।
बोर्ड के आधिकारिक बयान के अनुसार, 84,000 छात्रों ने आवेदन का भाग 1 पूरा कर लिया था, लेकिन भाग 2 को लॉक नहीं किया था। छात्रों को 6 और 7 जून को दोपहर 12:30 बजे तक का अतिरिक्त समय भी दिया गया था।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने और उनका समाधान करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध हो। अंतिम मेरिट सूची के लिए, प्रबंधन कोटा, इन-हाउस कोटा, अल्पसंख्यक कोटा और सीएपी राउंड मेरिट सूचियों में छात्रों को आवंटित करने के लिए कुल 12,75,000 आवेदनों का उपयोग किया जाएगा।
Also readMaharashtra FYJC Merit List 2025: महाराष्ट्र एफवाईजेसी 11वीं एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी
महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 रिवाइज्ड शेड्यूल की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
शिकायतें प्रस्तुत करना, सुधार अनुरोध करना | 9 जून, 2025 |
फाइनल मेरिट सूची | 11 जून, 2025 |
जीरो राउंड कोटा एडमिशन | 12 से 14 जून, 2025 |
सीएपी राउंड 1 मेरिट सूची की तैयारी | 17 जून, 2025 |
चनयित छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया | 27 जून से 3 जुलाई, 2025 |
राउड 2 के लिए रिक्तियों का प्रदर्शन | 5 जुलाई, 2025 |