JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 1 जून को jeeadv.ac.in पर आएगा, स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
Abhay Pratap Singh | May 31, 2026 | 03:51 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 का परिणाम 1 जून को सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड में पेपर 1 और 2 में तीनों विषयों के अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति जांच सकते हैं, इसमें कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) और कैटेगरी रैंक लिस्ट भी शामिल होगी।
आईआईटी रुड़की की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई को किया गया था। प्रोविनजल आंसर की 25 मई को जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 26 मई को शाम 5:00 बजे तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2026 परिणाम के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR)1 से 10 तक की घोषणा भी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए जोसा (JoSAA) काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। जेईई मेन में सफल 2.5 लाख कैंडिडेट ही जेईई एडवांस्ड में उपस्थित हुए थे।
प्राधिकरण 6 चरणों में जोसा काउंसलिंग 2026 आयोजित करेगा। आईआईटी संस्थानों में बीटेक प्रवेश के लिए जैसा 2026 कटऑफ जेईई एडवांस्ड 2026 की रैंक पर आधारित होगा। आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर और अन्य आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड एक राष्ट्रीय स्तर की इंंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है।
JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार