JEE Advanced 2024 Registration: जेईई एडवांस आवेदन लिंक jeeadv.ac.in पर सक्रिय, अंतिम तिथि 7 मई
Abhay Pratap Singh | April 28, 2024 | 11:35 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट जेईई मेन 2024 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 (जेईई एडवांस्ड 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस 2024 आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई निर्धारित की गई है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials | 50 Most Asked Questions
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई एडवांस 2024 पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध कराया गया है। जेईई एडवांस 2024 पंजीकरण प्रक्रिया में उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज अपलोड भी करना होगा। वहीं, कैटेगरी के अनुसार पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। जेईई मेन एग्जाम 2024 में सफल और शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस 2024 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/documents/IB_V.1.0_JEE_Adv_2024_Hindi.pdf पर जाकर ब्रोशर देख सकते हैं।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन jeeadv.ac.in पर शुरू, आवेदन प्रक्रिया जा नें
JEE Advanced 2024 Registration: आवश्यक दस्तावेज
जेईई एडवांस 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है:
- 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र।
- 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र।
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- POI या OCI प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
JEE Advanced 2024: पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ वर्ष 2023 या 2024 में उत्तीर्ण किया हो।
- जेईई मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और शीर्ष 2.50 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
JEE Advanced 2024: कैसे आवेदन करें?
नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आईआईटी मद्रास की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। नीचे बताए गए चरणों का पालन कर जेईई एडवांस 2024 के लिए आवेदन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.nic.in/applicant पर जाएं।
- जेईई मेन 2024 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- संबंधित फील्ड में आवश्यक जानकारी भरें।
- दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भरे गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]SRMJEEE 2024 Result: एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा चरण-1 परिणाम कल होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
एसआरएमजेईईई 2024 मेरिट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे। एसआरएमजेईईई 2024 चरण 1 काउंसलिंग कार्यक्रम भी 29 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र