JEE Advanced answer key 2024: जेईई एडवांस आंसर की आज jeeadv.ac.in पर जारी होगी, 3 जून तक दर्ज कराएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | June 2, 2024 | 10:21 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2024 प्रोविजनल आंसर की की मदद से उम्मीदवार प्रश्न पत्र में दिए गए उत्तरों का मिलान करके संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास की ओर से आज यानी 2 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 के दोनों पेपरों की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। जेईई एडवांस प्रोविजलन आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट 3 जून तक का जेईई एडवांस प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकते हैं। जेईई एडवांस 2024 का आयोजन 26 मई को पेपर-1 और पेपर-2 के लिए किया गया था।
विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई चुनौतियों की जांच करेंगे। आपत्तियां सही पाए जाने पर संशोधित आंसर की जारी की जाएगी। जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2024 के आधार पर जेईई एडवांस रिजल्ट 2024 घोषित किया जाएगा। जेईई एडवांस 2024 फाइनल आंसर की 9 जून को रिजल्ट के साथ ही जारी की जाएगी।
Also read JEE Advanced 2024 Counselling: जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग जल्द; जानें आईआईटी बॉम्बे की संभावित कटऑफ
जेईई एडवांस 2024 प्रोविजनल आंसर की की मदद से उम्मीदवार प्रश्न पत्र में दिए गए प्रश्न आईडी और आंसर की में अपने उत्तरों का मिलान करके परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। संस्थान ने जेईई एडवांस 2024 रिस्पॉन्स शीट और जेईई एडवांस 2024 के आधिकारिक प्रश्न पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, जेईई एडवांस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों द्वारा सबसे अधिक पंजीकरण किया गया था। उसके बाद, महाराष्ट्र और तेलंगाना का स्थान रहा। जेईई एडवांस 2024 दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। छात्रों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार, पेपर-1 मध्यम से कठिन था। वहीं, छात्रों को पेपर-2, पेपर-1 की तुलना में अधिक कठिन लगा।
JEE Advanced 2024: संभावित अंक V/S रैंक
जेईई एडवांस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आईआईटी में बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के पात्र होंगे। नीचे दी गई सारणी में छात्र अंक के अनुसार संभावित रैंक देख सकते हैं:
|
जेईई एडवांस 2024 रैंक |
जेईई एडवांस 2024 अंक |
|---|---|
|
1-500 |
190+ |
|
501-1000 |
190-170 |
|
1001-1500 |
170-155 |
|
1501-2000 |
154-145 |
|
2001-2500 |
146-135 |
|
2501-3000 |
136-130 |
|
3001-3500 |
129-125 |
|
3501-4000 |
124-120 |
|
4001-4500 |
119-115 |
|
4501-5000 |
114-110 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा