JEE Advanced AAT Registration 2024: जेईई एडवांस एएटी के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, परीक्षा 12 जून को
Abhay Pratap Singh | June 10, 2024 | 07:28 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस एएटी 2024 एग्जाम एक पाली में 3 घंटे की अवधि के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास की ओर से जेईई एडवांस 2024 आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 10 जून को शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस एएटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जेईई एडवांस एएटी 2024 परीक्षा 12 जून को आयोजित की जाएगी। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जेईई एडवांस एएटी परीक्षा एक पेपर में 3 घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 में उत्तीर्ण कैंडिडेट आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 में उपस्थित होने के पात्र हैं। एएटी के लिए प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। एएटी के लिए अलग से कोई एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र एएटी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
Also read JEE Advanced 2024 Result Live: आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स, कट-ऑफ अपडेट
एएटी के परिणाम 15 जून को जेईई एडवांस 2024 ऑनलाइन पोर्टल पर घोषित किए जाएंगे। कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। एएटी में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही BArch कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। सीटों का आवंटन श्रेणी-वार अखिल भारतीय रैंक के आधार पर होगा।
जेईई एडवांस एएटी परीक्षा 2024 पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। बीआर्क (आर्किटेक्चर) कार्यक्रम में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को एएटी पास करना होगा। बता दें कि, बीआर्क कार्यक्रम केवल आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रुड़की में उपलब्ध हैं।
JEE Advanced 2024 AAT Registration: कैसे आवेदन करें?
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से जेईई एडवांस एएटी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://cportal.jeeadv.ac.in/applicant24/ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद कैंडिडेट आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भरे गए एएटी एप्लीकेशन फॉर्म की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- आवेदक भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल