Abhay Pratap Singh | May 18, 2026 | 07:52 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) की ओर संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 की प्रोविनजनल उत्तर कुंजी 25 मई को सुबह 10:00 बजे जारी की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई एडवांस्ड 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 26 मई, 2026 को शाम 5:00 बजे तक लागू आपत्ति शुल्क और सहायक दस्तावेज के माध्यम से चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
कैंडिडेट जेईई एडवांस्ड आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। आईआईटी रुड़की की द्वारा जेईई एडवांस्ड का आयोजन 17 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो पालियों में आयोजित की गई। जेईई मेन में सफल शीर्ष 2.5 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के पात्र थे।
उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट 1 जून, 2026 को जारी किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2026 की अंतिम मेरिट रैंकिंग और आईआईटी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 और पेपर 2 दोनों अनिवार्य थे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस्ड आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: