JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जारी, 18 मई को एग्जाम, जानें टाइमिंग
Santosh Kumar | May 12, 2025 | 09:43 AM IST | 1 min read
जेईई एडवांस्ड पास करने वाले छात्रों को आईआईटी में प्रवेश का मौका मिलता है। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। 18 मई को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की 26 मई को सुबह 10 बजे तक जारी होने की उम्मीद है, फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2 जून को घोषित होने की उम्मीद है।
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड एग्जाम पैटर्न
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें दो पेपर होंगे, प्रत्येक पेपर 3 घंटे की अवधि का होगा। दोनों पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
जेईई एडवांस्ड पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 4 घंटे का समय दिया जाएगा।
Also read JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- अभ्यर्थी पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, समय और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र