Abhay Pratap Singh | April 19, 2025 | 03:49 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम - एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 कटऑफ जारी कर दिया है।
Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 19 अप्रैल को सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। इस वर्ष, जेईई एडवांस 2025 में उपस्थित होने के लिए 2,50,236 कैंडिडेट पात्र हैं।
JEE Advanced 2026: Rank Predictor | College Predictor
Don't Miss: Foreign Universities in India | India's Best B.Tech Counsellors - Book Your Seat
जेईई एडवांस 2025 के लिए अनारक्षित वर्ग से 97,321; ओबीसी कैटेगरी से 67,614; ईडब्ल्यूएस-ऑल से 25,009; अनारक्षित-पीडब्ल्यूडी से 3,950; एससी-ऑल से 37,519 तथा एसटी-ऑल से 18,823 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
जेईई एडवांस 2025 के लिए जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले शीर्ष ढाई लाख उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगा। जेईई एडवांस 2025 एप्लीकेशन विंडो ओपन होने के बाद योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस 2025 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। बता दें, किसी भी श्रेणी में “टाई” रैंक/स्कोर की उपस्थिति में उम्मीदवारों की कुल संख्या 2,50,000 से थोड़ी अधिक है।
Also readJEE Mains Percentile 2025: जेईई मेन कैटेगरीवाइज 100 परसेंटाइल, राजस्थान से सबसे अधिक टॉपर्स
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम - एडवांस 2025 का आयोजन आईआईटी संस्थानों में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस साल जेईई एडवांस परीक्षा 2025 का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड सीबीटी मोड में कराई जाएगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट जेईई एडवांस की वेबसाइट पर विजिट करें।
जेईई एडवांस 2025 में कुल 6 घंटे (प्रत्येक पाली की अवधि तीन घंटे) के लिए दो पेपर आयोजित होंगे। कैंडिडेट को दोनों पेपर पास करना अनिवार्य है। पेपर 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
एनटीए ने जेईई एडवांस 2025 के लिए कैटेगरी-वाइज जेईई मेन 2025 कटऑफ घोषित कर दिया है।
| कैटेगरी | जेईई मेन कटऑफ 2025 |
|---|---|
अनारक्षित (यूआर) | 93.1023262 |
जनरल-ईडब्ल्यूएस | 80.3830119 |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 79.4313582 |
अनुसूचित जाति | 61.1526933 |
अनुसूचित जनजाति | 47.9026465 |
यूआर-पीडब्ल्यूडी | 0.0079349 |