JEE Advanced 2024 Result: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Santosh Kumar | June 9, 2024 | 09:59 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2024 स्कोरकार्ड में आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उम्मीदवार के अंक, कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) और कैटेगरी रैंक लिस्ट शामिल है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी मद्रास) ने आज यानी 9 जून को जेईई एडवांस्ड 2024 पेपर 1 और पेपर 2 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष जेईई एडवांस्ड परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
जेईई एडवांस्ड 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जेईई एडवांस्ड 2024 स्कोरकार्ड में आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उम्मीदवार के अंक, कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) और कैटेगरी रैंक लिस्ट शामिल है।
जेईई एडवांस 2024 पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 180,200 उम्मीदवार शामिल हुए, जिसमें से कुल 48,248 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में कुल उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 7,964 महिला उम्मीदवार हैं। जेईई एडवांस परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी।
आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में शीर्ष रैंक हासिल की है। वेद लाहोटी को 360 में से 355 अंक मिले हैं। आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल सीआरएल 7 के साथ शीर्ष रैंक वाली महिला उम्मीदवार हैं। द्विजा ने 360 में से 332 अंक प्राप्त किए हैं।
JEE Advanced 2024 Answer Key: फाइनल आंसर-की जारी
प्राधिकरण ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड टॉपर सूची भी जारी की है। आईआईटी मद्रास ने परिणाम के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की है।
संस्थान ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर-की 2024 घोषित की है। जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग 2024 में भाग ले सकते हैं। जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन विंडो 10 जून को खोली जाएगी।
JEE Advanced 2024 Result Link: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से JEE Advanced Result 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JEE Advanced Result Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
- JEE Advanced 2024 Scorecard स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक, रैंक जांचें और परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल