JCECE LE Counselling 2025: जेसीईसीई एलई काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग शुरू, राउंडवाइज शेड्यूल जानें

Saurabh Pandey | July 4, 2025 | 04:52 PM IST | 2 mins read

झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा आयोजित साक्षात्कारों में अंतिम साक्षात्कार के पहले अभ्यर्थी अपनी आवंटित सीट का त्याग कर सकते हैं। उस स्थिति में उनकी सुरक्षा राशि झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा उनके खाते में वापस कर दी जाएगी।

Build a Career in Paramedical Science

Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.

Check Now
पहले एवं दूसरे इंटरव्यू से आवंटित तथा संस्थान में नामांकित अभ्यर्थियों को Security Deposit दोबारा देय नहीं होगा।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारंखड इंजीनियरिंग प्रवेश (लेटरल एंट्री) के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आज यानी 4 जुलाई 2025 से पहले राउंड की सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भर सकते हैं। राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 8 जुलाई तक है।

जेसीईसीई एलई काउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं लेने पर सीट / संस्थान का आवंटन स्वतः रद्द हो जाएगा। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों द्वारा जमा की गई सुरक्षा राशि, ऑनलाइन काउंसलिंग के अंतिम चरण की समाप्ति के तीन महीने के भीतर अभ्यर्थी और / या संस्थान को वापस कर दी जाएगी।

JCECE LE Counselling 2025: काउंसलिंग शुल्क

श्रेणी
काउंसलिंग शुल्क
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / बीसी-I / बीसी-II
400 रुपये
एससी / एसटी / सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी
250 रुपये

JCECE LE Counselling 2025: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण और सीट आवंटन के लिए विकल्प भरने की प्रारंभ तिथि
4 जुलाई 2025
ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि
8 जुलाई 2025
भरे गए विकल्पों में संशोधन
9 जुलाई 2025
अंतरिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि
11 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक
संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश
12 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक

JCECE LE Counselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
तिथि
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
18 जुलाई 2025
ऑनलाइन पंजीकरण और सीट आवंटन के लिए विकल्प भरने की प्रारंभ तिथि
18 जुलाई 2025
ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि
21 जुलाई 2025
भरे गए विकल्पों में संशोधन
22 जुलाई 2025
अंतरिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि
24 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक
संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश
25 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक

JCECE LE Counselling 2025: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
तिथि
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
1 अगस्त 2025
ऑनलाइन पंजीकरण और सीट आवंटन हेतु विकल्प भरने की प्रारंभ तिथि
1 अगस्त 2025
ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि
3 अगस्त 2025
अनंतिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि
5 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक
संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश
6 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक

Also read Jharkhand PECE 2025 Counselling: झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, शुल्क, राउंडवाइज शेड्यूल जानें

JCECE LE Counselling 2025: सिक्योरिटी डिपॉजिट

अभ्यर्थी की श्रेणी
सुरक्षा जमा राशि
अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति / सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी
2,000 रुपये
बीसी-I / बीसी-II / ईडब्ल्यूएस
3,500 रुपये
सामान्य वर्ग
5,000 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]