JCECEB Result 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम बीएड, एमएड और बीपीएड के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | July 7, 2026 | 12:17 PM IST | 1 min read
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने बीएड/ एमएड/ बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 परिणाम पीडीएफ प्रारूप मेरिट के अनुसार जारी किया गया है। जेसीईसीईबी रिजल्ट पीडीएफ 2026 में आवेदन संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, जन्म तिथि, कैटेगरी, कुल अंक, प्राप्त अंक और रैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
उम्मीदवारों को झारखंड बीएड स्कोरकार्ड 2026/ झारखंड एमएड स्कोरकार्ड 2026/ झारखंड बीपीएड स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/ जन्म तिथि सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट में सफल अभ्यर्थी ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Also read JCECEB: झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
बीएड/ एमएड/ बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 31 मई को आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा के चारों सेटों के प्रश्न-पत्रों के उत्तर कुंजियां 3 जून को जारी की गई और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज 8 जून, 2026 को दोपहर 5:00 बजे तक का समय दिया गया था।
काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंध में नोटिस उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी। परीक्षार्थियों से प्राप्त सभी आपत्तियों के विरुद्ध विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद आपत्तियों का निराकरण करते हुए अंतिम/ संशोधित उत्तर कुंजियां बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है।
Jharkhand BEd Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम जांच सकते हैं:
- जेसीईसीईबी रिजल्ट पोर्टल jceceb.jharkhand.gov.in/Links/download.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर, बीएड/ एमएड/ बीपीएड 2026 रिजल्ट के संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल व आवेदन संख्या जांचें।
अगली खबर
]RSKMP 5th-8th Result 2026: आरएसकेएमपी 5वीं-8वीं का रिजल्ट rskmp.in पर आज; डाउनलोड चरण जानें
आरएसकेएमपी 5वीं पूरक परिणाम 2026 और आरएसकेएमपी 8वीं परिणाम 2026 में छात्र का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, स्कूल कोड, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा