JMI University Admission: जामिया यूनिवर्सिटी ने बीटेक, एमटेक कोर्स किया शुरू, जेईई स्कोर से मिलेगा प्रवेश
Abhay Pratap Singh | March 3, 2024 | 10:46 AM IST | 2 mins read
जेएमआई यूनिविर्सिटी में बीटेक प्रोग्राम के तहत इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स में विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (जेएमआई यूनिवर्सिटी) ने दो नए प्रोग्राम बीटेक और एमटेक कोर्स की शुरुआत की है। बीटेक पाठ्यक्रम में अभ्यर्थियों को जेईई मेन फाइनल रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जेएमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर https://jmicoe.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बीटेक प्रोग्राम के तहत छात्र इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, एमटेक कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थियों के लिए डेटा साइंसेज पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया गया है। इन प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए जेईई द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।
प्रवेश शुल्क-
बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले छात्रों को 1,50,000 रुपये सालाना फीस का भुगतान करना होगा। वहीं, एमटेक पाठ्यक्रम के लिए 54,000 रुपये वार्षिक शुल्क छात्रों से लिया जाएगा।
आवेदन लिंक-
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार जेएमआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://jmicoe.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जामिया द्वारा बीटेक और एमटेक कार्यक्रम शुरू करने का उद्देश्य योग्य इंजीनियर को तैयार करना और उन्हें नौकरी के योग्य बनाना है।
जामिया बीटेक और एमटेक कोर्स 2024:
- बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स- इस कोर्स की सहायता से स्टूडेंट को स्ट्रेटिजिक ट्रेड किया जाएगा। छात्र नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस और चिप की डिजाइन बनाने की चुनौती को समझेंगे। वहीं, यह प्रोग्राम करिकुलम आईसी व चिप डिजाइन इंडस्ट्रीज की जरूरत पर आधारित होगा।
- बीटेक इन इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग - इस पाठ्यक्रम की मदद से छात्रों को स्मार्ट ग्रिड, ऑटोनोमस मोबाइल सिस्टम, औद्योगिक नियंत्रण प्रणाली आदि जैसे साइबर-फिजिकल सिस्टम के लिए योग्य बनाना है।
- बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंसेज)- यह कोर्स प्रोग्रामिंग भाषाओं, एल्गोरिदम, डेटाबेस सिस्टम, डेटा माइनिंग, सांख्यिकीय विश्लेषण और मशीन लर्निंग जैसे प्रमुख विषयों को कवर करने के लिए छात्रों को पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा।
- एमटेक इन डेटा साइंस- यह एक पीजी (पोस्टग्रेजुएस) पाठ्यक्रम है, जो डेटा साइंस की एडवांस स्टडी पर फोकस करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी