Abhay Pratap Singh | December 14, 2025 | 01:44 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा केंद्रों की सूची और पूरा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2026 (JEE Advanced 2026) के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2026 सिलेबस पीडीएफ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) विषय के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में दो पेपरों के लिए किया जाएगा। पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी। एक उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा दे सकता है।
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा केंद्रों की सूची और पूरा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों होगा। पिछले वर्ष, कुल 2,50,236 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की थी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस 2026 सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं: