जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने लॉन्च किया सीडीओई का द्विवार्षिक न्यूजलेटर और यूट्यूब चैनल
Santosh Kumar | July 24, 2024 | 06:19 PM IST | 2 mins read
जामिया के कार्यवाहक कुलपति मोहम्मद शकील और मोहम्मद मियां ने संयुक्त रूप से द्विवार्षिक न्यूजलेटर और सीडीओई प्रॉस्पेक्टस 2024-2025 जारी किया।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने कल (23 जुलाई) सीडीओई के द्विवार्षिक न्यूजलेटर, 'द सीडीओई पोस्ट', 'सीडीओई प्रॉस्पेक्टस 2024-2025' और सीडीओई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'सीडीओई जेएमआई ऑफिशियल' को लॉन्च किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक कुलपति मोहम्मद शकील थे, तथा MANUU, हैदराबाद के पूर्व कुलपति मोहम्मद मियां भी मौजूद थे। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद खान, सीपीआईओ डॉ. मकसूद अहमद मलिक और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
जामिया के कार्यवाहक कुलपति मोहम्मद शकील और मोहम्मद मियां ने संयुक्त रूप से द्विवार्षिक न्यूजलेटर और सीडीओई प्रॉस्पेक्टस 2024-2025 जारी किया और सीडीओई का आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। सीडीओई के मानद निदेशक जसीम अहमद ने लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में केंद्र में 17,000 से अधिक छात्र हैं और यह केंद्र 24 पाठ्यक्रम संचालित करता है। उन्होंने केंद्र की चुनौतियों और उनसे निपटने की योजना के बारे में भी बताया। प्रोफेसर जसीम ने केंद्र के विकास और एनईपी 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्थन मांगा।
Also read Jamia Professor Suspended: पीएचडी स्कॉलर द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत पर जामिया के प्रोफेसर निलंबित
उन्होंने कहा कि केंद्र के सुचारू संचालन के लिए भविष्य की जरूरतों के लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र को अगले स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सभी की है और दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पहुंच और लोकप्रियता को बढ़ा रही है। प्रो. मियां ने सीडीओई के संस्थापक निदेशक के रूप में अपने समय की पुरानी यादें भी साझा कीं।
जामिया के कार्यवाहक कुलपति मोहम्मद शकील ने सीडीओई के द्विवार्षिक न्यूजलेटर, प्रॉस्पेक्टस 2024-2025 और यूट्यूब चैनल के लॉन्च के लिए प्रो. जसीम अहमद को बधाई दी। उन्होंने परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रोफेसर शकील ने कहा कि इससे बेहतर छात्र तैयार होंगे और केंद्र की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा