जामिया में परीक्षा परिणामों में तेजी लाने के लिए नए मूल्यांकन हॉल का उद्घाटन, 80% रिजल्ट पहले ही जारी
Santosh Kumar | July 7, 2025 | 10:01 PM IST | 2 mins read
सीओई कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर बने नए बहुउद्देशीय हॉल को परीक्षकों और मूल्यांकन कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए तैयार किया गया है।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के लिए एक नया मूल्यांकन हॉल शुरू किया है। यह हॉल परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में बनाया गया है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद मेहताब आलम रिजवी ने अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया। जेएमआई ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अब तक 80% से अधिक परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिससे वह अन्य संस्थानों से आगे निकल गया है।
सीओई कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर बने नए बहुउद्देशीय हॉल को परीक्षकों और मूल्यांकन कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए तैयार किया गया है। यह हॉल पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें स्टोरेज रैक और बैठने की अच्छी व्यवस्था है।
जामिया के कुलपति ने क्या कहा?
इस हॉल में प्रवेश मूल्यांकन और उससे संबंधित सभी गतिविधियां एक ही स्थान पर आराम से की जा सकेंगी। इस मौके पर कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने परीक्षा परिणाम जारी करने की तीव्र गति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने कहा, "मैं सीओई, डिप्टी सीओई और सीओई कार्यालय के अत्यधिक कुशल प्रशासनिक और कार्यालय कर्मचारियों का आभारी हूं, जिनकी पिछले 3 महीनों की कड़ी मेहनत से 2025 प्रवेश की घोषणा संभव हो पाई है।"
जामिया अन्य विश्वविद्यालयों से आगे
प्रो. रिजवी ने कहा कि "एक जामिया, एक परिवार" का सपना तभी पूरा होगा जब सभी मिलकर काम करेंगे। नए हॉल से मूल्यांकन प्रक्रिया में तेज़ी आएगी। उन्होंने जेएमआई टीम को बधाई दी और सभी की कड़ी मेहनत की सराहना की।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. शर्मा ने परीक्षा कार्य की जानकारी दी तथा समय पर मूल्यांकन के लिए संकाय का आभार व्यक्त किया। उप परीक्षा नियंत्रक प्रो. हक ने बताया कि हॉल की योजना कुलपति एवं रजिस्ट्रार द्वारा बनाई गई थी।
उन्होंने बताया कि 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा जामिया अन्य विश्वविद्यालयों से आगे है। नए मूल्यांकन हॉल के उद्घाटन से पहले वृक्षारोपण किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अगली खबर
]National Overseas Scholarship: नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना के तहत शीर्ष 40 अभ्यर्थियों को मिलेगा पुरस्कार
मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार, शेष 66 उम्मीदवारों को "उपलब्ध निधियों के आधार पर" आगे के विचार के लिए रखा गया है। इस वर्ष 19 मार्च से 27 अप्रैल के बीच एनओएस पोर्टल पर कुल 440 आवेदन प्राप्त हुए।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार