JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट साइंस और कॉमर्स के लिए jacresults.com पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 31, 2025 | 12:02 PM IST | 1 min read
जेएसी बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Explore 50+ important entrance exams after 10+2 across engineering, medical, law, and more. Don’t miss key opportunities to plan your career and secure admission in top colleges.
Download EBookनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी 31 मई को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जेएसी 12वीं परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र व उनके अभिभावक जेएसी की वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसी बोर्ड 12वीं विज्ञान परिणाम 2025 और जेएसी बोर्ड 12वीं कॉमर्स परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। जेएसी ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, विषय-वार प्राप्त अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) जैसे विवरण जांच सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, थ्योरी में 70 में से कम से कम 23 अंक हासिल करने होंगे। जेएसी बोर्ड की ओर से ऑर्ट स्ट्रीम के लिए झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 अगले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
जेएसी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक और व्यावहारिक परीक्षाएं 5 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को झारखंड बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JAC 12th Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र इन चरणों का पालन करके जेएसी इंटर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर, JAC 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करें तथा सबमिट पर क्लिक करें।
- झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी