JAC Chandigarh Counselling 2024: जेएसी चंडीगढ़ राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 10 जुलाई को होगा जारी, लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2024 | 07:18 PM IST | 2 mins read
जेएसी चंडीगढ़ सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश समिति चंडीगढ़ 10 जुलाई को जेएसी चंडीगढ़ राउंड 1 काउंसलिंग 2024 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट admissions.nic.in पर जाकर जेएसी चंडीगढ़ राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 देख सकेंगे।
जेएसी चंडीगढ़ राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जेएसी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार आज यानी 8 जुलाई से अपने द्वारा भरे गए विकल्पों को लॉक कर सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार समय सीमा के भीतर विकल्पों को लॉक करने में विफल रहता है, तो अंतिम चयनित विकल्प समय सीमा के बाद स्वचालित रूप से लॉक हो जाएंगे।
Also read NCET Exam City Slip 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप ncet.samarth.ac.in पर जारी
उम्मीदवार लॉक किए गए विकल्पों को देखने के लिए फिर से लॉगिन कर सकते हैं। हालांकि, लॉक किए गए विकल्पों को संशोधित या बदला नहीं जा सकता है। विकल्पों को लॉक करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई तय की गई है। वहीं, उम्मीदवार सीट आवंटन राउंड 1 के बाद 14 जुलाई को नाम वापस ले सकेंगे।
जेएसी चंडीगढ़ सीट आवंटन परिणाम 2024 के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल रिपोर्टिंग के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन शुल्क भुगतान और अगले चरण में भाग लेने की तिथि 10 जुलाई से 13 जुलाई है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई/ ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं।
JAC Chandigarh Counselling 2024: भाग लेने वाले कॉलेज
उम्मीदवार जेएसी चंडीगढ़ काउंसलिंग 2024 में भाग लेने वाले संस्थानों की सूची नीचे देख सकते हैं:
- पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
- डॉ एसएस भटनागर विश्वविद्यालय रासायनिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान
- यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
- यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब यूनिवर्सिटी
- स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र (PUSSGRC), होशियारपुर
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डिग्री विंग), सेक्टर 26, चंडीगढ़
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, सेक्टर 12, चंडीगढ़।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार