JAC Chandigarh Counselling 2024: जेएसी चंडीगढ़ काउंसलिंग के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग 30 जुलाई से शुरू
Abhay Pratap Singh | July 22, 2024 | 05:42 PM IST | 1 min read
जेएसी चंडीगढ़ काउंसलिंग 2024 के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को 5,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश समिति, चंडीगढ़ ने जेएसी चंडीगढ़ काउंसलिंग 2024 में आवंटित सीटों के उम्मीदवारों के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी कर दी है। जेएसी चंडीगढ़ काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacchd.admissions.nic.in पर जाकर सीट आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार, “जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए 30 जुलाई से आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। छात्रों को सत्यापन के लिए अपने मूल दस्तावेजों के साथ-साथ स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के दो सेट भी साथ लाने होंगे।”
फिजिकल रिपोर्टिंग के समय प्रत्येक छात्र को 5,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) में बीई (प्रथम वर्ष) पाठ्यक्रम की कक्षाएं 1 अगस्त 2024 से शुरू होंगी। जेएसी ने नोटिस में कहा कि, “यूआईईटी के छात्रावासों में ब्रांच-वाइज सीमित सीटें शुल्क, अनुरोध और योग्यता के आधार पर आवंटित की जाएंगी।”
JAC Chandigarh Physical Reporting: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को जेएसी चंडीगढ़ फिजिकल रिपोर्टिंग राउंड के लिए अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने होंगे:
- कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र।
- कक्षा 12 की मूल मार्कशीट।
- जेईई मेन रैंक/ स्कोर कार्ड।
- जेएसी 2024 सीट आवंटन पत्र।
- पिछले संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र।
- दो पासपोर्ट साइज की फोटो।
- आरक्षण श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- गैप वर्ष शपथपत्र (यदि लागू हो)।
JAC Chandigarh Counselling 2024: फिजिकल रिपोर्टिंग शेड्यूल
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में जेएसी चंडीगढ़ फिजिकल रिपोर्टिंग शेड्यूल देख सकते हैं-
| बीई पाठ्यक्रम | रिपोर्टिंग तिथि और समय |
|---|---|
|
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग |
30 जुलाई (सुबह 9:30 बजे से) |
|
जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग |
30 जुलाई (सुबह 11:30 बजे से) |
|
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग |
30 जुलाई (दोपहर 2:00 बजे से) |
|
सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग |
31 जुलाई (सुबह 9:30 बजे से) |
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
31 जुलाई (सुबह 11:30 बजे से) |
|
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग |
31 जुलाई (दोपहर 2 बजे से) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार