JAC Board 10th Result 2024: जेएसी 10वीं रिजल्ट में 54.20% छात्र प्रथम श्रेणी में पास, ज्योत्सना ने किया टॉप
Abhay Pratap Singh | April 19, 2024 | 12:39 PM IST | 2 mins read
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम में 40.63 फीसदी छात्र द्वितीय श्रेणी और 5.17 प्रतिशत विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने जेएसी 10वीं रिजल्ट 2024 आज यानी 19 अप्रैल को जारी कर दिया है। झारखंड मैट्रिक बोर्ड रिजल्ट 2024 में 54.20 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। वहीं, 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ज्योत्सना ज्योति ने प्रदेश में टॉप किया है।
झारखंड 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 में 98.6% अंक लाकर सना संजोरी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि 97.4 प्रतिशत अंक लाकर करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या दोनों तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा प्रतिभा महतो ने झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 491 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है।
जेएसी 10वीं परिणाम में 40.63 फीसदी छात्र द्वितीय श्रेणी और 5.17 प्रतिशत विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जैक झारखंड बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.70% दर्ज किया गया है। झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन फरवरी माह में किया गया था।
माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में शामिल 4,18,623 छात्रों में से 3,78,398 छात्र सफल हुए हैं। जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2024 में कुल 90.39% विद्यार्थी पास हुए है। वहीं, पिछले साल मैट्रिक में कुल 95.38 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इस बार प्रदेश में छात्रों का सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत 94% जमशेदपुर जिले में रहा है।
इसके अलावा हजारीबाग जिले में 93% छात्र, लातेहार में 93.23%, कोडरमा में 92 फीसदी विद्यार्थी, देवघर में 84 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, गोड्डा में 90.005%, चतरा 89.839 फीसदी और रांची में 89.659% छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया है।
JAC Class 10 Result 2024: टॉपर्स लिस्ट
झारखंड कक्षा 10वीं परिणाम में टॉपर्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं:
- 1 ज्योत्सना ज्योति - 496 अंक
- 2 सना संजरी- 493 अंक
- 3 करिश्मा कुमारी- 492 अंक
- 3 सृष्टि सौम्या- 492 अंक
- 4 प्रतिभा महतो - 491 अंक
- 4 सुमित कुमार महतो - 491 अंक
- 4 सुप्रिया कुमारी - 491 अंक
- 5 संभवी सुहाना - 490 अंक
- 5 सक्षम वर्मा - 490 अंक
- 5 फिजा फातिमा - 490 अंक
- 5 सुकृति कुमारी - 490 अंक
- 5 तनु राजमुक्ति - 490 अंक
अगली खबर
]JAC Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट jacresults.com पर जारी, 90.39 प्रतिशत छात्र पास
JAC Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी