ITBP Medical Officer Recruitment 2026: आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 10 अगस्त से आवेदन

Saurabh Pandey | August 4, 2026 | 06:53 PM IST | 1 min read

आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जारी किया जाएगा। जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए कुल 282 ग्रुप 'ए' रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 8 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए सामान्य वर्ग/जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। महिला, पूर्व सैनिक और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
अनारक्षित (UR)
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
कुल (Total)
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड)
4
-
1
-
-
5
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट)
55
27
9
51
20
162
मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट)
32
23
18
32
10
115
कुल





282

Also read MP Patwari Notification 2026: एमपी पटवारी नोटिफिकेशन दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए, 200 पदों के लिए आवेदन शुरू


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]