ITBP Constable Recruitment 2025: आईटीबीपी में खेल कोटा के तहत कांस्टेबल के 133 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | March 18, 2025 | 03:45 PM IST | 2 mins read
आईटीबीपी कांस्टेबल स्पोर्ट्स भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से 69,100 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने ग्रुप सी (गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी) श्रेणियों में खेल कोटा के तहत कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
स्पोर्ट्स कोटा के तहत आईटीबीपी में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 3 अप्रैल, 2025 से की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क -
आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2025 खेल कोटा के तहत आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। हालांकि, महिला आवेदक, एससी, एसटी वर्ग को छूट दी गई है।
खेल योग्यता -
ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, एशियाई चैंपियनशिप, युवा ओलंपिक खेल, युवा/जूनियर एशियाई चैंपियनशिप और युवा/जूनियर राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप/एसएएफ खेलों में 3 अप्रैल, 2023 से 2 अप्रैल, 2025 की अवधि के दौरान भाग लेने या पदक जीतने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना में पैरा-4(डी) जांचें।
कुल रिक्तियां और चयन प्रक्रिया -
आईटीबीपी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 133 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
ITBP Constable Recruitment 2025 Sports Quota: कैसे आवेदन करें?
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर विजिट करें और भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें। दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन पत्र की समीक्षा करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार