IPMAT 2025 Correction Window: आईपीमैट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, कल शाम 5 बजे तक कर सकते हैं सुधार
Santosh Kumar | April 4, 2025 | 02:34 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में केवल एक बार ही बदलाव कर सकते हैं। आईआईएम इंदौर द्वारा सुधार विंडो कल (5 अप्रैल) शाम 5 बजे तक खुली है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर ने आज यानी 4 अप्रैल को आईपीमैट आवेदन सुधार विंडो लिंक सक्रिय कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार जिन्होंने आईपीमैट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में किसी भी त्रुटि को ठीक कर सकते हैं। आईपीमैट 2025 आवेदन सुधार से संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सही कर सकते हैं। इसमें वे अपना फोटो, हस्ताक्षर, वैकल्पिक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदल सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्र और इंटरव्यू शहर की प्राथमिकताएं भी बदल सकते हैं।
IPMAT 2025 Exam Date: आईपीमैट 2025 परीक्षा 12 मई को
आईपीमैट 2025 परीक्षा 12 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में केवल एक बार ही बदलाव कर सकते हैं। आईआईएम इंदौर द्वारा आईपीमैट आवेदन सुधार विंडो कल (5 अप्रैल) शाम 5 बजे तक खुली है।
यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र या इंटरव्यू शहर चुनने में गलती की है। ऐसे उम्मीदवार सही जानकारी भर सकते हैं। जिनका फॉर्म पहले से सही है, उन्हें कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
IPMAT 2025 Exam Pattern: आईपीमैट 2025 एग्जाम पैटर्न
आईपीमैट सुधार विंडो लिंक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आईपीमैट 2025 एग्जाम पैटर्न नीचे तालिका से समझ सकते हैं-
| विवरण |
परीक्षा विवरण |
|---|---|
|
परीक्षा अवधि |
120 मिनट (2 घंटे) |
|
प्रत्येक खंड के लिए समय |
40 मिनट |
|
परीक्षा मोड |
ऑनलाइन |
|
खंडों की संख्या |
3 (क्वांटिटेटिव एबिलिटी - एमसीक्यू, क्वांटिटेटिव एबिलिटी - लघु उत्तर प्रश्न, वर्बल एबिलिटी - एमसीक्यू) |
|
प्रश्नों के प्रकार |
लघु उत्तर प्रश्न और बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) |
|
अंकन योजना |
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक, गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग |
|
कुल अंक |
400 अंक |
Quick Watch
]अगली खबर
]IPU Admission 2025: आईपी यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी, पीएचडी प्रोग्राम पंजीकरण की तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ी
विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आईपीयू प्रवेश 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ipu.admissions.nic.in पर जाकर 11 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार