IOCL Apprentice Recruitment 2026: आईओसीएल में अप्रेंटिस के 335 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 4 नवंबर

Abhay Pratap Singh | October 6, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read

आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं आयोजित किया जाएगा। मेरिट लिस्ट योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

आईओसीएल अप्रेंटिस एप्लीकेशन लिंक 5 अक्टूबर, 2026 से सक्रिय है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईओसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर अंतिम तिथि 4 नंवबर तक अप्लाई कर सकते हैं। आईओसीएल अप्रेंटिस 2026 आवेदन लिंक 5 अक्टूबर से सक्रिय है।

आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 335 पद भरे जाएंगे, जिसमें टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 99 पद, ट्रेड अप्रेंटिस के 40, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 174 और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 22 ट्रेड अप्रेंटिस पोस्ट शामिल हैं। कोई रिटन टेस्ट/ इंटरव्यू नहीं होगा। चयनित प्रशिक्षुकों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

IOCL Apprentice 2026 Notification: शैक्षणिक योग्यता

  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस - संबंधित इंजीनियरिंग के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में कम से कम 50% अंकों के साथ तीन साल का डिप्लोमा जरूरी है, जिसे SC, ST और PwBD कैंडिडेट्स के लिए अर्हता 45% है।
  • ट्रेड अप्रेंटिस - कैंडिडेट्स के लिए संबंधित ट्रेड में मैट्रिकुलेशन और दो साल की फुल-टाइम आईटीआई क्वालिफिकेशन जरूरी है।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस - आवेदक के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ रेगुलर फुल-टाइम BA, B.Com, B.Sc या BBA डिग्री होनी चाहिए। SC, ST और PwBD को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर अप्रेंटिस - कक्षा 12 उत्तीर्ण या डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट जरूरी है।

Also read MP PSTET 2026: एमपी में कार्यरत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट अब 11 अक्टूबर तक बढ़ी

अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 30 सितंबर, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आईओसीएल अप्रेंसिट 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ जांचने की सलाह दी गई है।

आईटीआई और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए NAPS पोर्टल और डिप्लोमा व ग्रेजुएट कैंडिडेट्स को NATS पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, “NAPS/NATS पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्टर करने वाले और नोटिफिकेशन के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ही सिलेक्शन प्रोसेस के लिए कंसीडर किया जाएगा।”

IOCL Apprentice Apply Online 2026: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आईओसीएल अप्रेंटिस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट्स फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]