IOCL Apprentice Recruitment 2025: आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अवधि, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | December 10, 2025 | 08:46 AM IST | 2 mins read
एक उम्मीदवार अधिकतम दो अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग ले सकता है, और दूसरी ट्रेनिंग एक ही ट्रेड में नहीं होगी। दो अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग्स के बीच कम से कम एक वर्ष का अंतराल होगा, बशर्ते कि पिछली ट्रेनिंग पूरी हो चुकी हो।
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से टेक्निशियन और ग्रेजुएट एंड ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईओसीएल अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है।
आईओसीएल अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आईओसीएल अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने होगी।
एक उम्मीदवार अधिकतम दो अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग ले सकता है, और दूसरी ट्रेनिंग एक ही ट्रेड में नहीं होगी। दो अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग्स के बीच कम से कम एक वर्ष का अंतराल होगा, बशर्ते कि पिछली ट्रेनिंग पूरी हो चुकी हो।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: आवेदन के लिए वेबसाइट्स
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित राज्य के अंतर्गत निम्नलिखित पोर्टलों पर ऑनलाइन टेक्नीशियन/ट्रेड/ग्रेजुएट अप्रेंटिस के रूप में पंजीकरण करें-
- ट्रेड अप्रेंटिस - आईटीआई/डेटा एंट्री ऑपरेटर: https://www.apprenticeshipindia.gov.in/
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस - डिप्लोमा: https://nats.education.gov.in/student_register.php
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: https://nats.education.gov.in/student_register.php
IOCL Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आईओसीएल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले और अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए विचार किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा/साक्षात्कार नहीं होगा।
पोर्टल पर संबंधित पद के लिए आवेदन करने वाले और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सूची, पद के लिए आवश्यक निर्धारित योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और नियुक्ति के लिए उपयुक्त घोषित किए जाने के पहले उन्हें मेडिकल टेस्ट देना होगा।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: दस्तावेज सत्यापन
मेरिट के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को प्रबंधन द्वारा तय की गई तिथि पर उन राज्यों में स्थित किसी भी इकाई/कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया, जाएगा जहां रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। दस्तावेज सत्यापन में भाग लेने और कार्यभार ग्रहण करने के लिए निगम द्वारा उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता/दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार