IOCL Apprentice Recruitment 2025: आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | November 28, 2025 | 05:00 PM IST | 1 min read
आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अपरेंटिसशिप पोर्टल (NAPS/NATS) पर पंजीकरण कराना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 29 दिसंबर, 2025 को संभावित रूप से निर्धारित लिखित परीक्षा देनी होगी।
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपरेंटिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये रिक्तियां आईओसीएल के रिफाइनरीज डिवीजन में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस के 2756 पदों के लिए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक भर्ती पोर्टल iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अपरेंटिसशिप पोर्टल (NAPS/NATS) पर पंजीकरण कराना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 29 दिसंबर, 2025 को संभावित रूप से निर्धारित लिखित परीक्षा देनी होगी।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: आयु सीमा
आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा कैटेरीवाइज नीचे दी गई है।
- अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस - 18 – 24 वर्ष
- एससी/एसटी -18 – 29 वर्ष
- ओबीसी (एनसीएल) - 18 – 27 वर्ष
- पीडब्ल्यूबीडी (यूआर/ईडब्ल्यूएस) - 18 – 34 वर्ष
IOCL Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क शून्य
आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आईओसीएल अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., डिप्लोमा, आईटीआई और बारहवीं की डिग्री होनी चाहिए। ट्रेडवाइज योग्यता देख सकते हैं।
- ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर) - संबंधित विषयों में बी.एससी. (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान/औद्योगिक रसायन विज्ञान)
- तकनीशियन अप्रेंटिस - संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।
- ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर/आदि) - संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई के साथ दसवीं की डिग्री होनी चाहिए।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
रिफाइनरी यूनिट
|
कुल सीटें
|
|---|---|
|
गुवाहाटी रिफाइनरी
|
82
|
|
बरौनी रिफाइनरी
|
313
|
|
गुजरात रिफाइनरी
|
583
|
|
हल्दिया रिफाइनरी
|
216
|
|
मथुरा रिफाइनरी
|
189
|
|
पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स
|
707
|
|
डिगबोई रिफाइनरी
|
112
|
|
बोंगाईगांव रिफाइनरी
|
142
|
|
पारादीप रिफाइनरी
|
413
|
|
कुल
|
2756
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी