Saurabh Pandey | November 28, 2025 | 02:35 PM IST | 1 min read
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों के लिए 5,069 और महिलाओं के लिए 2,496 रिक्तियां हैं, यानी कुल 7,565 पद। इनमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल-एग्जिक्यूटिव के पद शामिल हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथियों 2025 की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा 16 दिसंबर, 2025 से 22 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती की शहर सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं प्रवेश पत्र प्रत्येक क्षेत्र के लिए परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई पालियों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का नाम | परीक्षा की तिथि |
|---|---|
कांस्टेबल(ड्राइवर)-पुरुष, दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 | 16 एवं 17 दिसंबर 2025 |
कांस्टेबल(एग्जिक्यूटिव) पुरुष एवं महिला, दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 | 18 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 |
हेड कांस्टेबल(मिनिस्टीरियल), दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 | 07 से 12 जनवरी 2026 |
हेड कांस्टेबल(AWO/TPO), दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 | 15 से 22 जनवरी 2026 |