IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 455 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | September 6, 2025 | 11:32 AM IST | 2 mins read
इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एक वैलिड ईमेल आईडी होना आवश्यक है और पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उसे उपलब्ध कराना होगा। टियर-I और टियर-II परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र और अन्य प्रासंगिक जानकारी उम्मीदवारों को केवल इसी ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
नई दिल्ली : इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज यानी 6 सितंबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर 28 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
IB Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 219 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए - 46 पद
- ओबीसी वर्ग के लिए - 90 पद
- अनुसूचित जाति वर्ग के लिए - 51 पद
- अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए - 49 पद
- कुल पदों की संख्या - 455
IB Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
- किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मोटर कार (एलएमवी) के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान (उम्मीदवार को वाहन में छोटी-मोटी खराबियों को दूर करने में सक्षम होना चाहिए)
- वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद कम से कम एक वर्ष तक मोटर कार चलाने का अनुभव।
- उस राज्य का अधिवास प्रमाण पत्र होना जिसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है।
IB Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
इंटेलिजेंस ब्यूरो मोटर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 650 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है।
IB Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवार को अपनी पसंद के पांच शहरों में से किसी एक आवंटित केंद्र पर टियर-I परीक्षा देनी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। बिना हल किए गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
IB Recruitment 2025: टियर-I परीक्षा कट-ऑफ अंक
- अनारक्षित - 30 अंक
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 28 अंक
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति - 25 अंक
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 30 अंक
IB Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
टियर-I परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और अंकों के नॉर्मलाइजेशन के आधार पर, पात्र उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या के 10 गुना अंकों के आधार पर टियर-II परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हालांकि, विभिन्न श्रेणियों में टियर-I परीक्षा के लिए कट-ऑफ उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों और रिक्तियों की संख्या के आधार पर अधिक हो सकती है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती टियर-II परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की है। टियर-II में क्वालीफाइंग अंक 50 में से 20 हैं। टियर-I और टियर-II परीक्षा में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों की एक अंतिम मेरिट सूची योग्यता क्रम में तैयार की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार