Indian Navy Recruitment 2024: अग्निवीर एसएसआर, एमआर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | May 27, 2024 | 09:51 PM IST | 2 mins read
अग्निवीर एसएसआर, एमआर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने नेवी अग्निवीर एसएसआर और एमआर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भारतीय सेना ने आवेदन की तारीख 5 जून, 2024 तक बढ़ा दी है। पंजीकरण प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
अग्निवीर एसएसआर, एमआर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
पात्रता मानदंड की बात करें तो उम्मीदवार को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिनका जन्म 01 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो।
Agniveer SSR, MR Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न
अग्निवीर एसएसआर, एमआर परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्न पत्र में चार खंड शामिल होंगे यानी अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता।
परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी. प्रत्येक अनुभाग और कुल मिलाकर उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और भर्ती चिकित्सा परीक्षा होगी।
Indian Navy Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अग्निवीर एसएसआर, एमआर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट पर agniveernavy.cdac.in जाएं।
- होमपेज पर, Agniveer Navy 02/2024 SSR & MR NEW Link पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा