Indian Army TES-52 Recruitment 2024: भारतीय सेना टीईएस-52 भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन 13 मई से
Santosh Kumar | May 4, 2024 | 04:01 PM IST | 1 min read
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए पंजीकरण करना होगा। भारतीय सेना के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 90 पदों को भरना है।
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने जनवरी 2025 बैच के लिए सेना तकनीकी प्रवेश योजना-52 भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 13 मई से आधिकारिक वेबसाइट joinindianArmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 जून 2024 है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए पंजीकरण करना होगा। भारतीय सेना के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 90 पदों को भरना है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 महीने और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 महीने के बीच होनी चाहिए।
TES-52 Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण की है, भारतीय सेना टीईएस-52 भर्ती के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही भर्ती के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन 2024 परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो पहले चरण में उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में एसएसबी इंटरव्यू होगा। तीसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है। अंत में मेडिकल जांच होगी।
Also read Indian Army TGC 140 Course 2025: इंडियन आर्मी टीजीसी 140वें पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुरू
Indian Army TES-52 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय सेना टीईएस-52 2024 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Register पर क्लिक करके पोर्टल पर रेजिस्टर करें।
- पंजीकृत होने के बाद मोबाइल नंबर पर पंजीकरण आईडी मिलेगा।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें, आवेदन पत्र भरें।
- महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]ICSE, ISC Result 2024: सीआईएससीई बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम जल्द होगा जारी, इस लिंक पर देख सकेंगे नतीजे
रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम मई 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। जो छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे घोषित होने के बाद सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर देख सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम