Santosh Kumar | May 4, 2024 | 01:13 PM IST | 1 min read
जो छात्र अपने ICSE, ISC Result 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे घोषित होने के बाद सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर देख सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा कक्षा 10वीं के लिए इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) और कक्षा 12वीं के लिए इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम मई 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
जो छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे घोषित होने के बाद सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर देख सकेंगे। ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं, जबकि ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गईं।
विशेष रूप से, कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान की परीक्षा को 26 फरवरी के स्थान पर 21 मार्च को पुनर्निर्धारित किया गया। इसी तरह बोर्ड ने 27 मार्च की मनोविज्ञान परीक्षा स्थगित कर दी जो बाद में 4 अप्रैल को आयोजित की गई।
Also readCISCE ISC Syllabus 2024-25: सीआईएससीई आईएससी 12वीं का संशोधित पाठ्यक्रम cisce.org पर जारी
परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने आईसीएसई कक्षा 10 या आईएससी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
बता दें कि 2023 की परीक्षाओं में, ICSE कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 98.94 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि ISC कक्षा 12वीं के लिए, यह 96.93 प्रतिशत रहा। लड़कियों दोनों श्रेणियों में लड़कों से आगे रहीं, कक्षा 10वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.21 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.71 प्रतिशत था। इसी तरह, 12वीं कक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.96 प्रतिशत रहा।
अदालत ने कहा है कि वह बम धमकियों सहित आपदाओं से निपटने के लिए दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। बता दें कि 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 200 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा गया था।
Press Trust of India