India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 2 सितंबर से करें आवेदन
Saurabh Pandey | August 27, 2026 | 11:41 AM IST | 1 min read
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले से ओटीआर नहीं किया है, उन्हें 31 अगस्त से 19 सितंबर तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करने का अवसर दिया गया है।
नई दिल्ली : डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें डाक विभाग के विभिन्न सर्किलों और डिवीजनों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 2 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवारों को 23 और 24 सितंबर तक अपने आवेदन की त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया जाएगा।
India Post GDS Recruitment 2026: आयु सीमा
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
India Post GDS Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषयों में पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी ने कम से कम 10वीं कक्षा तक अपने क्षेत्र की स्थानीय भाषा पढ़ी होनी चाहिए। 10वीं के अलावा किसी अन्य बोर्ड या समकक्ष डिग्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
India Post GDS Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सभी पदों के लिए आवेदन फीस 100 रखी गई है। सभी महिला अभ्यर्थी, एससी, एसटी और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
India Post GDS Recruitment 2026: डॉक्यूमेंट्स लिस्ट
- मार्क्स शीट
- पहचान का प्रमाण
- जाति प्रमाण-पत्र
- PwBD प्रमाण-पत्र
- EWS प्रमाण-पत्र
- ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र
- जन्म तिथि का प्रमाण
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार